पैसे बचाने के १० बेहतरीन तरीके

0
2705

 

पैसे बचने के १० बेहतरीन तरीक

  1. बड़ी खरीदारी एक हफ्ते बाद ही करे 

रिसर्च ये कहती है की ऑफर, सस्ता देखकर हम जल्दबाजी में बहुत सी गैर जरुरी चीजे खरीद लेते है | रिसर्च में ये पाया गया है की अगर खरीदारी को एक हफ्ते के स्थगित कर दिया जाए तो फिर 80% केस में वो खरीदारी होती ही नहीं है | यानी अगर आपको कुछ खरीदने का मन कर रहा है तो एक हफ्ते के लिए रुक जाइए इसकी बहुत सम्भावना है की फिर आपका मन उस चीज को खरीदना का होगा ही नहीं और आप पैसे की बचत कर लेंगे |

2. खर्चो का हिसाब रखे 

पैसा बचने के लिए ये जरुरी है की आप जाने की पैसा खर्च कहा हो रहा है | अपने सभी छोटे बड़े खर्चो का हिसाब रखिये कही लिख कर | फिर इस खर्च के हिसाब को विभाजित कर लीजिये जैसे घर का खर्च , आने जाने का खर्च , फीस का खर्च आदि इस से आपको गैर जरुरी खर्चे समझने में मदद मिल सकेगी और आप उन्हें कम करके पैसे बचा सकता है |

3. बजट बनाइये 

जब आप अपने सभी खर्चो का रिकॉर्ड बना लेते है तो फिर आपको अपने खर्चो के लिए अपनी आय, भविष्य के लिए निवेश को ध्यान में रखते हुए बजट बनाना चाहिए | अपने बजट में महीने के खर्च के अलावा कभी कभी होने वाले बड़े खर्चो को भी जोडीये जैसे बीमा की किश्त , वाहन की सर्विसिंग आदि | बजट के अनुसार जब आप खर्च करेंगे तो आपके गैर जरुरी खर्चे अपने आप कम होंगे |

4. भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित कीजिये 

भविष्य में कब आपको बड़े पैसे की जरुर पड़ेगी उसकी तैयारी आपकी पहले से ही होनी चाहिए | आपको अपने बच्चो की पढाई, शादी या फिर घर या गाडी खरीदने के लिए बड़ा खर्चा करना होगा | एसे लम्बी और छोटी अवधि के लक्ष्यों को पहले से ही तय कर लीजिये ताकि आप उनको पूरा करने की योजना बना सके |

5.निवेश की योजना बनाइये

अपने बजट में निवेश के लिए भी प्रावधान कीजिये | कोशिश कीजिये की कम से कम आप अपनी मासिक आया का १०-२०% कही निवेश करे जो आपके पैसे और बढ़ाये | अगर आप इतना निवेश के लिए नहीं बचा पा रहे है तो आपको अपने फालतू खर्च जैसे की बहार खाना , घूमना फिरना जैसी चीजो में कुछ कटौती करनी चाहिए |

6. यातायात के खर्चे कम करिये 

खुद की गाडी की जगह अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है तो वो करिये | आप पास की जगह पर जहा पैदल भी जाया जा सकता है वहा हमेशा गाडी ले कर मत जाइए | जब गाडी चलाये तो बहुत जायदा तेज न चलाये इस से आप पेट्रोल डीजल पर पैसे बचा सकते है |

7. स्वस्थ्य का ध्यान रखिये 

स्वास्थ्य सेवाए बहुत महगी होती है , आपकी जीवन भर की कमाई इलाज में जा सकती है इसलिए स्वस्थ्य का ध्यान रखिये | स्वस्थ्य के मामले में कंजूसी मत करिये वहा पैसे बचाने की मत सोचिये | अच्छा खाइए और अच्छे स्वस्थ्य के लिए खर्च कीजिये , हस्पतालो के खर्चे के मुकाबले ये खर्च बहुत छोटा होता है और भविष्य के बढे खर्च को बचा लेता है | आपको अपना और अपने परिवार का स्वस्थ बीमा भी करवा लेना चाहिए |

8. फोन करने की जगह मेसेज भेजिए 

फोन पर अक्सर लम्बी बाते हो जाती है , जहा sms, whatsaap सन्देश से काम चल सकता है वहां फोन करने से बचिए |

9. ज्यादा बिजिली खाने वाले उपकरणों को बदलिए 

अगर आप आज भी पुराने जमाना का बड़ा CRT TV , CFL बल्ब इस्तेमाल कर रहे है तो उन्हें LED से बदलिए हर हर महीने अच्छी बिजिली के बिल की बचत कर लेंगे |

10. ज्यादा  खरीदिये जरूरत की चीजे जब वो सस्ती हो 

एसी चीजे जिनका आप लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते है उनको ज्यदा खरीद लीजिये जब भी वो सस्ती मिले | सेल में खरीदना अच्छा होता है पर ध्यान रहे जरुरी चीजे ही खरीदी जाए फिजूल की नहीं |