बचत खाता हमेशा से पैसे सहेजना एक प्रचलित तरीका रहा है जो सालाना 4 % ब्याज भी देने में सक्षम है| FD के द्वारा आप दुगना ब्याज प्राप्त कर सकते है , पर FD के लिखे कागजी कार्यवाही करनी पड़ती है और समय से पहले तोड़ने पर ब्याज भी कम हो जाता है | Auto Sweep के माध्यम से आप अपने जमा पैसे पर FD का ब्याज प्राप्त कर सकते है और साथ में जब चाहे तब बिना कागजी कार्यवाही के पैसा निकाल भी सकते है | Auto Sweep Facility एक ऐसा माध्यम है जो तरलता के साथ सरल जमा और निकासी की सुविधा के साथ फिक्स्ड डिपाजिट(सावधि जमा) जितनी ऊँची ब्याज दर प्रदान करता है| यह सुविधा अब सभी राष्ट्रीयकृत बेंक दे रहे है |
Auto Sweep Account की कार्यप्रणाली:-
सर्वप्रथम खाताधारक एक पूर्वनिश्चित सीमा रेखा राशि(Threshold Limit) तय करना है|जब भी खाताधारक के बचत खाते में इस सीमा से ज्यादा राशि जमा हो जाती है तो वह अतिरिक्त शेष फिक्स्ड डिपाजिट खाते में भेज दिया जाता है,जिसे Sweep In कहते है|इस पर ब्याज की गणना फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दर पे की जाती है जबकि बचत खाते की राशि पर सामान्य बचत खाते की दर से ब्याज मिलता है|
यदि खाते से पैसे निकले जाते है तो वो राशि सर्वप्रथम बचत खाते से निकलते है और यदि निकली जाने वाली राशि सीमा रेखा राशि से अधिक है तो आवश्यक राशि फिक्स्ड डिपाजिट खाते से बचत खाते में ट्रान्सफर होती है,इसे Sweep Out कहते है|
एक उदाहरण के द्वारा इसे बेहतर समझा जा सकता है-
कुल जमा राशि = 50000
बैंक द्वारा निर्धारित अनिवार्य न्यूनतम बैलेंस = 10000
खाताधारक द्वारा निर्धारित threshold limit = 20000
अतिरिक्त राशि = 50000-20000=30000
ये 30000 फिक्स्ड डिपाजिट खाते में स्वीप इन हो जायेंगे तथा बचत खाते में 20000 रहेंगे|
Auto Sweep facility की परिस्थितियाँ-
परिस्थिति 1:- यदि 10000 और बचत खाते में डाले जाते है , तो ये 10000 एक दुसरे फिक्स्ड डिपाजिट अकाउंट में स्वीप इन कर दिए जायेंगे तो अब आपके पास 30000 और 10000 के दो अलग-अलग फिक्स्ड डिपाजिट होंगे|
परिस्थिति 2:- एक 30000 की निकासी की जाती है तो आपके बचत खाते से 20000-10000=19000 कटेंगे जबकि शेष 11000 फिक्स्ड डिपाजिट खाते से स्वीप आउट होंगे|गौर करने वाली बात ये है की आप ये 30000 चेक से भी निकल सकते है,चेक को अनादरित नही किया जायेगा|
*यह बैंक पर निर्भर करता है की वो LIFO(last in first out) या FIFO(first in first out)में से किस तरीके से FD तोड़ता है|
परिस्थिति 3:- 25000 जमा किये जाते है|अब इस स्थिति में 19000 बचत खाते की सीमा रेखा राशि की प्रतिपूर्ति के लिए बचत खाते में जमा होंगे जबकि शेष 6000 एक और FD में स्वीप इन कर दिए जायेंगे|
Auto Sweep facility के बारे में महत्वपूर्ण बिंदु:-
- FD की अवधि के बारे में बैंक से जान ले|कुछ बैंक 1 साल 1 दिन की अवधी के लिए FD करते है जबकि कुछ में यह अवधि भिन्न भी हो सकती है|
- यदि आपकी पहली FD की राशि ज्यादा है और FIFO विधि से टूटती है तो आप ज्यादा ब्याज गवां सकते है और यदि आखिरी FD ज्यादा राशि की है तो LIFO विधि से टूटने पर आपको कम ब्याज मिलेगा|
- कुछ बैंक निश्चित अवधि के पहले FD तोड़े जाने पर पेनल्टी भी लगाते है|
- FD पर कमाया ब्याज टैक्स योग्य होता है|
Auto Sweep facility वाले कुछ मुख्य बैंक और उनकी योजनाओ के नाम-
- Axis Bank-Encash 24
- Union Bank-Union Flexi Deposit
- HDFC Bank-Sweep In Facility
- Bank of India-Saving Plus Scheme
- SBI-Multi Option Deposit Scheme
- Allahabad Bank-Flexi-Fix Deposit
- ICICI Bank- Money Multiplier Account
etc.
तो आज ही अपने बचत खाते को ऑटो स्वीप करवाए और अपने पैसे पर दुगुना ब्याज पाए